
चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू के कैरेकटर को लोग भुलाए नहीं भूलते. छोटे स्क्रिन पर गुड्डू की लोकप्रियता को देखते हुए अब इसे फिल्म के रूप में बड़े परदे पर उतारा जा रहा है. वहीं यूपी की राजनीति के रियल बाहुबली गुड्डू पंडित भी सुर्खियों में हैं. दरअसल, अगले कुछ महीने बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल और नेता चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं. ऐसे में लंबे समय बाद बाहुबली गुड्डू पंडित भी सुर्खियों में आए हैं. इस बाहुबली किसी अपराध या दबंगई की घटना के लिए बल्कि लोगों को रुपये बांटते दिखे. उनके रुपये बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या गुड्डू पंडित 2027 के रण में उतरने वाले हैं.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में डिबाई विधानसभा के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित महिलाओं और बच्चों को 50-50 रुपये बांट रहे हैं. इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि वह ऐसे ही लोगों को नोट क्यों बांट रहे थे. इसपर उन्होंने कहा-
